शहडोल अगवा रेपा कांड में भाजपा नेता पार्टी से निलंबित
शहडोल
मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के जैतपुर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शहडोल के एएसपी का कहना है कि, पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पीड़िता के मुताबिक, चार व्यक्तियों ने उसे एक कार में अगवा किया था। फिर वे किसी स्थान पर ले गए। जहां एक जने ने उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना में एक भाजपा नेता के शामिल होने के भी आरोप हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा ने जैतपुर मंडल के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है।
bhavtarini.com@gmail.com 