मॉनिटरिंग से वारदातों में कमी लाने की कोशिश में पुलिस प्रशासन
भोपाल
राजधानी में वाहनों की चोरी में भोपाल पुलिस अंकुश लगाने में ज्यादा सफल नहीं रही है और लगातार वाहन चोरियां हो रही हैं। ऐसे में पुलिस ने शहर के सभी थानों में डार्क स्पॉट बना दिए हैं। पुलिस अफसरों का मानना है ऐसा करने से लगातार होने की वाली मॉनिटरिंग से वाहन चोरी की वारदातों में कमी आएगी। भोपाल के लगभग थानों में करीब 404 डार्क स्पॉट बनाए गए हैं। इतना ही नहीं सूची थाना प्रभारियों को भी भेज दी गई है।
अगर डार्क स्पॉट बनने के बाद चोरी की वारदात होती है, तो टीआई से जवाब तलब किया जाएगा। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहली बार डॉर्क स्पॉट बनाए गए हैं। हालांकि डार्क स्पॉट की लगातार होने वाली मॉनिटरिंग से वाहन चोरी की वारदातों में कमी आने की बात अफसर कर रहे हैं।
पुलिस अफसरों ने भोपाल से लगभग सभी थानों को डार्क स्पॉट बनाए हैं, जहां सबसे ज्यादा वाहन चोरी होते हैं। चालीस थानों की सूची में सबसे 37 डार्क स्पार्ट पुराने शहर के हनुमानगंज क्षेत्र में बनाए गए हैं। करीब एक दर्जन थाने हैं, जिसमें डार्क स्पार्ट की संख्या 5 का आकड़ा भी पार नहीं कर सकती है। हनुमानगंज थाने क्षेत्र में वाहन चोरी होने का खास कारण कबाड़खाना होना बताया जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वाहन चोरी कर आसानी से कबाड़खाने में स्क्रैप कर बेच दिए जाते हैं। इसलिए पुलिस के खासी नजर यहां की कुछ दुकानों पर भी रहेगी। इससे वे चोरी हुए वाहनों का स्क्रैप तक जब्त कर पाएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 