मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में पौधा रोपा

मुख्यमंत्री  चौहान ने स्व.  नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प की कड़ी में आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में स्वर्गीय  नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने आज करंज का पौधा लगाया।

करंज

करंज एक बहुउद्देशीय सदाबहार वृक्ष है। इसकी लकड़ी किसानों के रोजमर्रा में काम आने वाले कृषि औज़ारों, घरेलू कार्यों एवं ईंधन के काम में लायी जाती है।

करंज एक ऐसा पौधा है, जिससे प्राप्त होने वाले तेल को बायो-डीजल के रूप में उपयोग में लाने की प्रबल व अपार सम्भावनाएँ दिखती हैं।