प्रमुख चौराहे पर रात्रि में दो गुटों में संघर्ष, गोली भी चली, एक युवक गंभीर हालत में एम्स पहुंचा

कवर्धा। मंगलवार की मध्यरात्रि में छोटी सी बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुए जिसें दोनों पक्षों ने खेलकर लाठी डंडे का प्रयोग किया एक गुट द्वारा गोली चलायी गई। इस संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्स में भर्ती किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिग्नल चौक पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दो बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से कई युवक मौके पर पहुंच गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच एक गुट ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि किसी के गोली नहीं लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाया। उपद्रव में पंकज मिश्रा नाम का एक युवक घायल हुआ है। उसे रायपुर एम्स रेफर किया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष अलग-अलग पार्टियों से जुड़े हुए हैं। घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल में लोग लेकर पहुंचे थे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर भी उसे देखने अस्पताल पहुंचे।
पुलिजस कप्तान के. एल ध्रुव भी इस मामले में अधिक जानकारी देने में असमर्थ रहे उन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही अधिकृत जानकारी दिए जाने की बातें कही। हालांकि पुलिस कप्तान ने फायरिंग की बात को नकारा नहीं है। गाडि?ों के दो शोरूम आमने-सामने हैं। एक शोरूम का कर्मचारी दूसरे में चला गया।