सीधी में बस हादसा के कारण गृहप्रवेशम कार्यक्रम टला, एक लाख लोगों को मिलना था घर

सीधी में बस हादसा के कारण गृहप्रवेशम कार्यक्रम टला, एक लाख लोगों को मिलना था घर

भोपाल
सीधी बस हादसे के कारण सरकार ने गृह प्रवेशम कार्यक्रम टाल दिया है। बसंत पंचमी पर प्रदेश के एक लाख से अधिक लोगों को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बनाए गए एक लाख नवीन आवासों में हितग्राहियों को एक साथ गृह-प्रवेश कराना था। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह-प्रवेशम कार्यक्रम में हितग्राहियों के नवीन आवासों का आॅनलाइन लोकार्पण करने वाले थे। लेकिन बस हादसे की खबर सामने आने के बाद सरकार ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

कार्य्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होने वाले थे। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण में 26.28 लाख आवास निर्माण के टारगेट के विपरीत प्रदेश में अब तक 18.13 लाख आवास बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास योजना में 24505 आवास बनाए गए हैं। आदिवासी स्पेशल प्रोजेक्ट में 22954 आवास बने हैं। मुख्यमंत्री आवास मिशन में 6.38 लाख आवास बनाए गए हैं। सभी योजनाओं को मिलाकर 31.20 लाख आवासों का निर्माण प्रदेश में हो चुका है। प्रदेश में 2019-20 में 6 लाख आवास के टारगेट के विपरीत 77 फीसदी आवास निर्माण कराए जा चुके हैं।

राजधानी के मिन्टों हॉल भोपाल में मुख्यमंत्री चौहान और दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री ने हितग्राहियों से संवाद भी किया। सीएम चौहान के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी शामिल हुए। इसके पहले 12 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना में 1.75 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था।