डेवलपमेंट प्लान में झलकेगा विजन शिवराज, राजधानी भोपाल को पांच बड़ी सौगातें
भोपाल
राजधानी के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर को पांच बड़ी सौगातें दी। इसमें सबसे खास नगर निगम भोपाल और स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कापोर्रेशन लिमिटेड द्वारा माता मंदिर से जवाहर चौक तक 40 करोड़ रुपए की लागत से 1.6 किलोमीटर तक तैयार की गई बुलेवर्ड स्ट्रीट है। इसका लोकार्पण सीएम ने दोपहर 12.30 बजे किया।
सीएम दोपहर सवा एक बजे करोंद मंडी के पास रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण और दोपहर 3.20 पर एमपी नगर गायत्री मंदिर से मानसरोवर काम्पलेक्स तक बनाये जाने वाले फ्लाई ओवर के लिए भूमिपूजन कर रहे हैं। सीएम ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अफसरों से अगले 10 साल के लिए शहर के डवलपमेंट प्लानिंग पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री इस दौरान भानपुर खंती में चल रहे रेमिडियेशन व रिक्लेम कार्य को देखने पहुंचे, उन्होंने खंती की बदली हुई काया देखकर खुशी जाहिर की। 50 साल पुरानी खंती में 52 करोड़ की लागत से साइंटिफिक क्लोजर का काम पूरा हो गया है। इधर 15 एकड़ में पार्क बनेगा और 21 एकड़ जमीन का कमर्शियल यूज किया जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीआईपी रोड स्थित सौर उर्जा प्लांट का लोकार्पण कर रहे हैं। यह प्लांट ढाई करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 1540 सौलर पैनल लगाए गए हैं। इससे 500 किलो वॉट बिजली का उत्पादन होगा। इससे करबला पंप हाउस के साथ रेतघाट एरिया की स्ट्रीट लाइट को बिजली दी जाएगी। इधर सीएम ने वॉटर वॉल एंड फाउंटेन निर्माण के लिए भूमिपूजन कर रहे हैं।
छोटे तालाब माहौली दामखेड़ में बने 35 एमएलडी क्षमता के एसपीटी का सीएम लोकार्पण कर रहे हैं। इस एसपीटी की लागत 37 करोड़ रुपए हैं। शहर में 442 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज नेटवर्क डालने का काम चल रहा है।
सीएम ने गोविंदपुरा, शाहपुरा समेत ईदगाह हिल्स स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशानों को भी लोकार्पित कर रहे हैं। यहां आने वाले कचरे को अलग-अलग करके निगम को सालाना लाखों रुपए की कमाई होगी। साथ ही कचरे के निष्पादन के लिए बहुत अधिक कचरा खंती नहीं भेजा जाएगा।
करोंद मंडी के पास 25.83 करोड़ की लागत से 822.24 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। वहीं एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर से लेकर मानसरोवर काम्प्लेक्स तक फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाना है। इन दोनों के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए सीएम भूमिपूजन कर रहे हैं। एफओबी को दो साल में तैयार किया जाएगा। यह ढाई किमी लंबा रहेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 