अब सांची घी भी 20 रुपये महंगा हुआ
भोपाल
उपभोक्ताओं पर हर तरफ से महंगाई की मार पढ़ रही है। पेट्रोल डीजल और खाने का तेल पहले से महंगा हो चुका है। अब प्रदेश सरकार ने सहकारी सांची घी के दाम भी प्रति किलो 20 रुपये बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमत मंगलवार से लागू हो चुकी है। इसका असर प्रदेश के 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सांची घी की यह कीमत भोपाल सहकारी दुग्ध ने बढ़ाई है।
प्रदेश में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ समेत 6 संघ है। इनका संचालन प्रदेश सरकार के अधीन होता है। यह संघ किसानों से दूध खरीदते हैं और उसकी प्रोसेसिंग करके उसे सांची के नाम से बेचते है। ये संघ दूध के अलावा सांची का पेड़ा, आइसक्रीम, मावा, मिठाई, लस्सी, मट्ठा समेत अन्य उत्पाद भी शामिल है। सहकारी सांची घी की कीमत 500 रुपये प्रति किलो कर दी गई है जो सोमवार तक 480 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपभोक्ताओं को मिलता था।
bhavtarini.com@gmail.com 