अब नीट काउंसलिंग मॉपअप राउंड में 41 आयुष कॉलेज शामिल : सीट आवंटन 25 को

अब नीट काउंसलिंग मॉपअप राउंड में 41 आयुष कॉलेज शामिल : सीट आवंटन  25 को

भोपाल
बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवायएस में प्रवेश के लिये स्नातक स्तर पर स्टेट नीट आयुष काउंसलिंग के  तीसरे चरण के बाद रिक्त सीटों पर अब मॉपअप राउंड में मानसरोवर  आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च  भोपाल , श्री सांई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक  रिसर्च एण्ड मेडिसिन भोपाल के भी शामिल होने के बाद अब कुल 41 आयुष कॉलेज क्रमश: 20 आयुर्वेद, 14 होम्योपैथी, 04 यूनानी व 03 नैचरोपैथी कॉलेज शामिल होंगे, जिनकी कुल 2825 आयुष सीटें हैं!

 

 

 

 

 

संचालनालय आयुष  काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार  19 से 21 फरवरी तक च्वाईश फिलिंग, सीट आवंटन 25 फरवरी को एवं महाविद्यालय में प्रवेश 26 से 28 फरवरी तक एमपी ऑनलाइन के मार्फत होंगे! ज्ञात रहे कि सीसीआईएम बीओजी व केंद्रीय आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 28 फरवरी तक ही रिक्त सीटों पर आयुष कॉलेजों में विभिन्न चरणों की काउंसलिंग में प्रवेश हो सकेंगे!

आयुर्वेद पीजी एसोसिएशन के प्रेसीडेंट डॉ राकेश पाण्डेय का कहना है कि आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष कॉलेजों को मान्यता प्रदान करने में देरी के कारण अब 41 आयुष कॉलेज मॉपअप राउंड में शामिल हैं! कोरोना के कारण सत्र के लेट होने के आसार हैं!
प्रदेश में 43 आयुष कॉलेज समेत देशभर में 710 कॉलेज संचालित हैं!