कार्यकर्ता और विचारधारा को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं - हितानंद शर्मा

कार्यकर्ता और विचारधारा को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं - हितानंद शर्मा

कार्यकर्ता और विचारधारा को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं - हितानंद शर्मा

सभी समाज के योगदान से ही बनेगा राममंदिर

we-are-moving-forward-with-party-workers-and-ideology-hitanand-sharma मण्डला - भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हमारे अटल जी आडवाणी जी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए शीर्ष पदों तक पहुंचे, जबकि उनके परिवार में कोई राजनीति से जुड़ा व्यक्ति नहीं था, ना नीति थी ना नारा था, सिर्फ विचारधारा को लेकर राष्ट्रहित में देश के राजनीतिक क्षेत्र में हम चले शून्य से शिखर की यात्रा विचारधारा और कार्यकर्ता के आधार पर हमने तय किया है। सभी समाज के छोटे-छोटे सहयोग से समाज के योगदान से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण राम के आर्दशों का राष्ट्रीय मंदिर बनेगा। यह मंदिर भारतीय राष्ट्रीय स्वाभिमान और अस्मिता श्रीराम के आर्दशों का प्रतीक होगा। इस कार्य में हम सभी कार्यकर्ता को जुटकर कार्य करना है। उपरोक्त आशय के उद्गार भाजपा कार्यालय में आयोजित जिले की बैठक में भाजपा के प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सरकार के लिए नहीं बल्कि विचारधारा को लेकर राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को लेकर आज देश के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास, सड़क, उज्जवला योजना, सस्ता अनाज, बेटी की पढ़ाई एवं विवाह और बुर्जुगों, किसान, युवाओं की उन्नति के लिए हमारी सरकारें कार्य कर रही हैं। we-are-moving-forward-with-party-workers-and-ideology-hitanand-sharmaहितानंद शर्मा ने भाजपा के इतिहास और विकास के विषय पर विस्तृत बात रखते हुए कहा कि संगठन से बड़ा देश हमारी कार्यपद्वति का हिस्सा रहा है। आज देश में विराधियों द्वारा वैचारिक युद्व चलाये जा रहे हैं। कोरोना काल में पूरे देश में भाजपा और उसके सहयोगी संगठन ही जनसेवा में लगे थे। विरोधी अनेक तरह के ट्रेंड, विमर्श चलाकर मजदूर, विद्यार्थी, नागरिकों को गुमराह करने में लगे थे। कभी सी.ए.ए. तो कभी एसटी एससी के आरक्षण को लेकर बरगलाने की कोशिश की गयी। इस तरह से हमें इनकी भूमिका को समझना होगा और समाज में जो लोग भ्रम फैलाते हैं उनका सही जवाब देना होगा। प्रदेश सह संगठन मंत्री ने कहा कि हमें अपने महापुरूषों के आर्दशों में चलकर गरीब का उत्थान, राष्ट्र का समग्र विकास और धर्म और राष्ट्र निर्माण को लेकर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने कहा कि यह संगठन के गठन का वर्ष है। संगठन की पुर्नरचना की गतिविधियां लगातार चल रही है। नये दायित्व के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन और विकास के रोडमेप बनाकर कार्य करें। बैठक के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने अपने स्वागत उदबोधन में जिले में संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। जिला बैठक के पश्चात अनुसूचित जनजाति जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पृथक से बैठक हुई। साथ ही मण्डल अध्यक्ष / महामंत्रियों के साथ भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, मण्डला विधायक देविंसह सैयाम मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार एवं आभार अंजनी तिवारी ने किया। जिले की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बालकिशन खण्डेलवाल, रोचीराम गुरवानी, विजेन्द्र सिंह कोकड़िया, प्रमोद सिंघई, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह ’’शिवा भैया’’, रामप्यारे कुलस्ते, पंडित सिंह धुर्वे सहित जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।