भाजपा में जाकर पवित्र हो जाते हैं कांग्रेस के गंदे लोग: एनपी प्रजापति

भाजपा में जाकर पवित्र हो जाते हैं कांग्रेस के गंदे लोग: एनपी प्रजापति

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने भारतीय जनता पार्टी को गंगा नदी से भी ज्यादा पवित्र बताया

Gopal das bansal शहडोल, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने होटल विलासा में पत्रकारों के समक्ष जारी एक बयान में भारतीय जनता पार्टी को गंगा नदी से भी ज्यादा पवित्र बताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस के गंदे लोग भारतीय जनता पार्टी रूपी नदी में डुबकी लगाकर पवित्र हो रहे हैं। हालात यह है कि भ्रष्ट और उटपटांग धारा वाले नेता भाजपा में जाकर शुद्ध हो जाते हैं। उनकी खामियां धुल जाती हैं। भाजपा की पवित्रता के समक्ष तो गंगा नदी भी फेल है। आजकल कोई भी गंदे काम करें और भाजपा की नदी में डुबकी लगा ले। उसके सारे पाप धुल जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के समक्ष चुनौतियों के बारे में श्री प्रजापति ने बताया कि कांग्रेस के समक्ष कोई चुनौती नहीं है। चुनौती तो भाजपा के समक्ष है। मुद्दे हमारे हैं जवाब भाजपा को देना है। 35 व 50 करोड़ के लेनदेन के मामले में भाजपा जवाब नहीं दे पा रही है। जबकि भाजपा नेताओं द्वारा उपचुनाव में अपने लोगों को काट कर जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। वह लेन देन का स्पष्ट प्रमाण है। यदि कोई विधायक पद से इस्तीफा दिया है। तो वह फ्री में तो नहीं दिया है। भाजपा ने 15 साल में जो भ्रष्टाचार किया है, उस रकम से विधायकों को खरीद कर लोकतंत्र को गड्ढे में डाल दिया है। जबकि लोकतंत्र में व्यक्ति वोट देता है और सरकार बनाता है, मगर भाजपा ने मतदाताओं की अहमियत को समाप्त कर दिया है।