सद्भावना दिवस पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सद्भावना एवं एकता की शपथ दिलाई

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सद्भावना एवं एकता की शपथ दिलाई
भोपाल, मध्यप्रदेश भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) अध्यक्ष ॲन्टोनी डिसा ने प्राधिकरण में ‘’सद्भावना दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सद्भावना एवं एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर न्यायिक सदस्य दिनेश कुमार नायक, न्यायनिर्णायक अधिकारी विनोद कुमार दुबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार कापसे सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।