कांग्रेस की शपथ लेने के बाद सागर पहुंची पारुल साहू
कांग्रेसजनों ने अगवानी कर किया स्वागत
anil dubey
सागर, भोपाल में कांग्रेस की शपथ लेने के बाद रविवार को सागर पहुंची सुरखी क्षेत्र की पूर्व विधायक पारुल साहू ने तीनबत्ती स्थित डॉ. हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अगुआई में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेसजनों के साथ भगवानगंज चौराहा पहुंची। जहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश के पहले पारुल साहू ने सीढ़ियों पर अपना माथा टेककर पार्टी के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया। पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सर्वप्रथम संपूर्ण कांग्रेस परिवार की ओर से उनका पुष्पमाला और तिरंगा दुशाला पहनाकर स्वागत किया।

अपने आत्मीय और गरिमामय स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक पारुल साहू ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ने कांग्रेस परिवार और सुरखी की जनता के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनमत और लोकतंत्र को बेचकर सुरखी में जिस तरह से अहंकार और डर का बोलबाला हो रहा है। उसे समाप्त करने का उन्होंने बीड़ा उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरखी की जनता की ताकत के बल पर एक बार फिर वहां लोकतंत्र और जनमत का परचम लहराएगा।

स्वागत भाषण देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस परिवार में जन्म लेकर इसी संस्कृति में पली-बढ़ी पारुल साहू के कांग्रेस पार्टी में वापस लौटने और कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरखी की जनता के साथ जो अन्याय और विश्वासघात हुआ है उसे पारुल साहू के माध्यम से समाप्त किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मप्र कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.संदीप सबलोक ने कहा कि स्वाभिमानी पिता की स्वाभिमानी बेटी के रूप में कांग्रेस और सुरखी के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पारुल साहू वापस अपने घर लौटी हैं। आज पूरा कांग्रेस परिवार उनके इस संकल्प और अभियान में उनके साथ खड़ा है। आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित ने माना। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, अमित रामजी दुबे, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, बुंदेलसिंह बुंदेला, शौकत अली, शरद पुरोहित, विजय साहू, पप्पू गुप्ता, सिंटू कटारे, राजाराम सरवैया, दीनदयाल तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पारुल साहू का स्वागत किया।
इस अवसर पर शारदा खटीक, किरणलता सोनी, चंद्रप्रभा दुबे, सुरेंद्र सुहाने, अखिलेश केशरवानी, रिंकू केशरवानी, संजय यादव, प्रदीप धामेचा, रशीद राइन, कल्लू पटेल, हनीफ ठेकेदार, फिरदोस कुरेशी, लीलाधर सूर्यवंशी, भैयन पटेल, ताहिर खान, शुभम उपाध्याय, महेश जाटव, अतुल नेमा, साजिद राइन, नरेश बाल्मीकि, अभिषेक पाठक, वीरेंद्र राजे, अजय अहिरवार, नरेंद्र मिश्रा, नीरज मुखारया, गुरजीत सिंह अहलूवालिया, ओंकार साहू, जमुना प्रसाद सोनी, गुड़िया खान, राहुल चौबे, वसीम खान, सत्यम चतुवेर्दी, हेमराज रजक, अनिल सोनी, विनोद यादव, कैलाश बड़ोन्या, राजा सेन, जतिन चौकसे, गुरमीत सिंह इल्ले, लखन यादव, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, अंकित जैन, अक्षय दुबे, दुलीचंद सकवार, पप्पू अहिरवार, अशोक चौधरी, कैलाश अहिरवार, नितिन पचौरी, सन्ना भाई, गुड्डा डायमंड, अजीत कुर्मी, एजाज राय, राकेश राय, निखिल चौकसे, रितेश रोहित, आदित्य चौधरी, भूरे खटीक, रईस खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने सुरखी उप चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।