एक दर्जन आईएएस के तबादले, आधा दर्जन कलेक्टर हुए इधर से उधर

एक दर्जन आईएएस के तबादले, आधा दर्जन कलेक्टर हुए इधर से उधर
भोपाल। राज्य शासन ने एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। बुधवार को जारी आदेश अनुसार विकास नरवाल प्रबंध संचालक मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर को उप सचिव मप्र शासन जल संसाधन, गोपाल चंद डाड कलेक्टर खरगौन को कलेक्टर रतलाम, अमित तोमर उप सचिव मप्र शासन को प्रबंध संचालक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, प्रबल सिपाहा कलेक्टर झाबुआ को उप सचिव लोक निर्माण विभाग, अक्षय कुमार सिंह कलेक्टर निवाड़ी को कलेक्टर शिवपुरी, रुचिका चौहान कलेक्टर रतलाम को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल, अनुग्रह पी. कलेक्टर शिवपुरी को कलेक्टर खरगौन, संजय कुमार उप सचिव मप्र शासन को कलेक्टर दतिया, रोहित सिंह कलेक्टर दतिया को कलेक्टर झाबुआ, आशीष भार्गव उप सचिव मप्र शासन गृह विभाग तथा कार्यपालन संचालक, आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर निवाड़ी, रजनी सिंह सीईओ जिला पंचायत बालाघाट को अपर आयुक्त इंदौर संभाग और राघवेंद्र सिंह अपर कलेक्टर बालाघाट को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर पदस्थ किया गया है।