मेरा तन मन निष्ठा और सम्मान कांग्रेस के साथ, पराए घर जाना मन्जूर नहीं: भानुप्रताप

मेरा तन मन निष्ठा और सम्मान कांग्रेस के साथ, पराए घर जाना मन्जूर नहीं: भानुप्रताप

मेरा तन मन निष्ठा और सम्मान कांग्रेस के साथ, पराए घर जाना मन्जूर नहीं: भानुप्रताप

awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। विधानसभा सीट जौरा से कांग्रेस कमेटी द्वारा पंकज उपाध्याय को उम्मीदवार घोषित करने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिकरवार चिंटू के भाजपा में शामिल होने की खबरें लगातार कुछ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर वायरल होती आ रही थी बल्कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर शनिवार को तथाकथित लोगों द्वारा मिश्र वाटिका में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष सदस्यता लेने की बात भी प्रसारित की जा रही थी लेकिन रविवार को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने समाचार पत्र और सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की खबर पर विराम लगाते हुए सिरे से खारिज कर भाजपा में शामिल होने की खबर का खंडन किया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिकरवार चिंटू ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनका तन मन निष्ठा और सम्मान सब कांग्रेस में है। अत: उनका मूल घर कांग्रेश का परिवार मे ही हैं इसलिए (भाजपा) पराए घर जाने की बात का औचित्य नहीं श्री सिकरवार ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही होकर होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी पंकज उपाध्याय पूरी निष्ठा के साथ प्रचार प्रसार कर जीत की ओर अग्रसर करने की बात कही गई वही कांग्रेसी कार्यकर्ता मदन मोहन भरद्वाज द्वारा भी भाजपा में शामिल होने की बात का खंडन किया गया है।