मंत्रियों को विधायक, कार्यकर्ता और जनता के काम तो करने पड़ेंगे: बावरिया

मंत्रियों को विधायक, कार्यकर्ता और जनता के काम तो करने पड़ेंगे: बावरिया

विधायकों से संपर्क और संवाद बनाए रखें

भोपाल। प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ मंगलवार को वन-टू-वन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने साफ तौर पर कहा कि लंबे समय बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, इसके पीछे जनता की अपेक्षाएं और कार्यकर्ताओं की मेहनत है इसलिए मंत्रियों को विधायक, कार्यकर्ता और जनता के काम तो करने पड़ेंगे। बावरिया ने कहा कि संगठन को सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं उन अपेक्षाओं को पूरा करना पड़ेगा। [caption id="attachment_276039" align="alignnone" width="835"] deepak bawaria[/caption] सूत्र बताते हैं कि बावरिया ने सभी मंत्रियों को ताकीद किया की कार्यकर्ताओं के जरिए मंत्रियों के न मिलने की शिकायतें अब नहीं आनी चाहिए। मंत्री बिना किसी पूर्वाग्रह और द्वेष की भावना के कार्यकर्ताओं की सुनवाई करें। जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनें उन्हें दूर करें। बावरिया ने प्रभार वाले जिले में महीने में दो बार जाने और जनता और कार्यकर्ताओं से अलग से मिलना भी जरुरी किया है। वचन पत्र के 80 फीसदी काम पूरे करने का टारगेट बावरिया ने मंत्रियों से कहा कि अगले एक साल में वचन पत्र के 80 फीसदी काम पूरे हो जाने चाहिए। इस बैठक में हॉर्स ट्रेडिंग पर गरमाई सियासत पर भी चर्चा हुई। बावरिय ने मंत्रियों को विधायकों से संवाद और संपर्क बनाए रखने की बात कही। पहले दिन बावरिया ने मंत्री डॉ गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, प्रियव्रत सिंह, हुकुम सिंह कराड़ा, जयवद्र्धन सिंह, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन,सचिन यादव, उमंग सिंघार, ब्रजेंद्र सिंह राठौर, आरिफ अकील,कमलेश्वर पटेल और हर्ष यादव के साथ बैठक की। वीआईपी गेस्ट हाउस में चल रहा बैठक का ये सिलसिला बुधवार को भी चलेगा। मेरे कार्यकर्ता खुश हैं: गोविंद सिंह मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक निष्ठावान हैं। जिनकी निष्ठा कांग्रेस में नहीं है, वह पार्टी छोड़ दें। हमारे प्रभार वाले दोनों जिलों के नेता और कार्यकर्ता संतुष्ट हैं। भाजपा के लोग कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायकों के सवाल पर गोविंद सिंह ने कहा कि सबको तो मंत्री नहीं बनाया जा सकता। गुड्डू की पार्टी को जरुरत नहीं: सज्जन मंत्री सज्जन वर्मा ने प्रेमचंद गुड्डू की कांग्रेस में वापसी पर कहा कि ऐसे तत्व की पार्टी को जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को धोखा देकर प्रत्याशियों की लिस्ट में गुड्डू ने अपने बेटे का नाम चढ़ा दिया था। वर्मा ने एक बार फिर प्रदेश से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की बात कही। वर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए कहा कि सिंधिया सदन में जोरदार वक्ता के रुप में जाने जाते रहे हैं। वहीं कमलेश्वर पटेल ने कहा कि वो एक तोड़ेंगे हम बदले में 15 लाएंगे। हमारे संपर्क में हैं भाजपा के 10-15 विधायक: जयवर्धन बाबरिया से मिलने के बाद मंत्री जयवर्धन सिंह ने बड़ा दावा किया है कि भाजपा भी 10-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि बाबरिया जी ऐसे ही सामान्य बातचीत कर रहे हैं। सरकारी कामकाज को लेकर हमलोग सीएम कमलनाथ को ही रिपोर्ट करते हैं। एकजुट हैं कांग्रेस के विधायक: बाला बच्चन गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी कहा कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं। कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार अच्छे से चल रही है। वहीं मंत्री हर्ष यादव थोड़ी देर से वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। बावरिया अंदर के कमरे में कुछ मंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे थे। हर्ष यादव बाहर के कमरे में अन्य लोगों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंत्रियों के साथ बैठक खत्म होने के बाद हर्ष यादव को अंदर बुलाया गया। बावरिया से मिलने विधायक नीरज दीक्षित और प्रद्युम्र सिंह लोधी भी पहुंचे।