गृह मंत्री ने 143 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु 1 करोड़ 30 लाख की राशि दी

गृह मंत्री ने 143 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु 1 करोड़ 30 लाख की राशि दी

नगर को दी 14 करोड़ 16 लाख की सौगातें

vinod pandey दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिए आवास 2022) के तहत् रविवार को वृन्दावन धाम सीतासागर के सामने दतिया में आयोजित कार्यक्रम में 143 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु एक करोड़ 30 लाख की राशि प्रदाय कर शहर के विकास और उन्नति के लिए 14 करोड़ 16 लाख की लागत के निर्माण और विकास कार्यो की सौगातें दी।मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा दतिया नगर के विस्तार के लिए हमेशा से कार्य किए जा रहे। इसी कड़ी में नगर को महानगर की श्रेणी में लाने के भी प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि आज नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 143 हितग्राहियों को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक की राशि आवास निर्माण हेतु प्रदाय की गई है। उन्होंने हितग्राहियों से अपेक्षा कि आवास निमाण हेतु जो राशि प्रदाय की गई है उसका उपयोग आवास निर्माण में ही करें। राशि का दुरूपयोग होने पर राशि वसूली की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी आवासहीनों को पक्के मकान उपलब्ध करायें जायेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीब, किसान, मजदूर आदि के कल्याण के लिए कार्य करने वाले सरकार है। राज्य सरकार ने गरीबो के लिए एक रूपये प्रति किलो गेंहूॅं, चावल, नमक प्रदाय किया गया है। कोरोना संकट काल में गरीबों को पांच माह के साथ-साथ दो माह का अतिरिक्त खाद्यान दिया गया।गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने जनता की भलाई एवं कल्याण के लिए जो योजनायें बंद कर दी गई थी। उन योजनाओं को हमारी सरकार द्वारा पुनः शुरू किया जा रहा है।नगर को मिली यह सौंगाते गृह मंत्री डा. मिश्र ने रविवार को नगर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास और उन्नति के लिए 14 करोड़ 16 लाख की विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो की सौगातें दी। जिमसें गहोई कालोनी की विभिन्न गलियों में सीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 63 लाख, भैरव मंदिर से होली पुरा ढ़ाल तक पेवर नाली निर्माण हेतु 21 लाख, वार्ड 29 में मुकश शर्मा से सेंन्डल एकेडमी स्कूल पाण्डेय का बाग में सीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 38 लाख, वार्ड 33 बुन्देला मंदिरा के आगे गलियों में सीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 10 लाख, वार्ड 36 झांसी हाईवे रोड़ से शकुन्तला अहिरवार काॅलोनी तक सीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 65 लाख, वार्ड 23 हरिजन बस्ती में सीसी, नाली निर्माण कार्य हेतु 20 लाख, वार्ड 33 झांसी वायपास रोड़ से रामू प्रजापति के घर तक और रोशन सेन वाली गली में सीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 70 लाख, नगर पालिका प्रथम तल पर तकनीकी कक्ष निर्माण कार्य हेतु 8 लाख, बम-बम महादेव पार्क के बीच रिटर्निग वाॅल निर्माण कार्य हेतु 18 लाख, लाला के ताल के किनारे सड़क के दोनो और फुटपाथ पेपर निर्माण कार्य हेतु 33 लाख, सिविल लाईन मुख्य सड़क किनारे खाली पड़ी भूमि पर पेवर एवं सौन्र्यीकरण कार्य हेतु 64 लाख, सर्किट हाउस के सामने पेवर एवं फुटपाथ निर्माण कार्य हेतु 50 लाख, ठंड़ी सड़क, उनाव रोड़, सिविल लाईन रोड़, मुख्य सड़कों के डिवाईडर पर जाली फीटिग कार्य हेतु 124 लाख, उनाव पर सड़क निर्माण कार्य हेतु 470 लाख, वार्ड 31 में गल्ला मंडी के अंदर राजीव नगर होते हुए सेवढ़ा भाण्ड़ेर वायपास तक पुलिस सड़क निर्माण व नाली निर्माण हेतु 80 लाख, वार्ड 13 में भवानी पार्क की बाउण्ड्री निर्माण कार्य हेतु 4 लाख, वार्ड 34 में न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क की बाउण्ड्री निर्माण कार्य हेतु 11 लाख, पुराने फिल्टर पर तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण हेतु 50 लाख, सुन्दरानी पेट्रोल पंप के पास गली में सीसी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख, विभिन्न पार्को में बच्चों के मनोरंजन हेतु किड्स जोन निर्माण कार्य हेतु 50 लाख, न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅालोनी की विभिनन गलियों में सीसी एवं नाली निर्माण हेतु 40 लाख, बम-बम महादेव पार्क का सौन्दर्यीकरण 25 लाख, विभिन्न पार्को एवं मुक्तिधामों में प्रकाश व्यवस्था हेतु 50 लाख रूपये के कार्य शामिल है।कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की प्रधान रजनी पुष्पेन्द्र रावत, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, पंकज शुक्ला, योगेश सक्सैना, राहुल राजा, विनय यादव, मुकेश यादव, बृजेश यादव, अतुल भूरे चौधरी, प्रशांत ढेंगुला,धनीराम कुशवाहा, दीपू सोनी, मुकेश साहू, भगवान सिंह कुशवाहा, गोविन्द ज्ञानानी, कालीचरण कुशवाहा, रीता यादव, कुमकुम रावत, पिंकी सगर आकाश भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।