कांग्रेस 27 विधानसभा क्षेत्रों में गंगाजल से शुद्ध करेगी मत

कांग्रेस 27 विधानसभा क्षेत्रों में गंगाजल से शुद्ध करेगी मत

27 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को कांग्रेस बांटेगी गंगाजल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया अभियान का शुभारंभ

कांग्रेस पहले अपने अंत:करण का शुद्धिकरण कर ले: नरोत्तम

भोपाल। 15 महीने की कमलनाथ सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के अंतर्मन के शुद्धिकरण का कांग्रेस अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि इन मतदाताओं ने कांग्रेस को ही वोट दिया था परंतु बागी विधायकों ने मतदाताओं के वोट अशुद्ध कर दिए हैं। इसलिए मतदाताओं को फिर से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी उपचुनाव वाली 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर मतदाताओं को आधा लीटर गंगाजल वितरित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ समन्वयक अर्चना जायसवाल कर रही हैं। गंगा जल वितरण अभियान का संयोजक हिमांशु यादव को बनाया गया है। कांग्रेस की शुद्धीकरण की प्लानिंग कांग्रेस का मानना है कि जिन 27 विधानसभा के विधायकों ने बगावत की वहां के मतदाताओं ने कांग्रेस को ही वोट दिया था परंतु बागी विधायकों ने मतदाताओं के वोट अशुद्ध कर दिए हैं। इसलिए मतदाताओं को फिर से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उनका शुद्धीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी उपचुनाव वाली 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर मतदाताओं को आधा लीटर गंगाजल वितरित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर अर्चना जायसवाल को बनाया गया है। गंगा जल वितरण अभियान का संयोजक हिमांशु यादव को बनाया गया है। कांग्रेस पहले अपने अंत:करण का शुद्धिकरण कर ले: नरोत्तम कांग्रेस इस अभियान पर तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पहले अपने अंत:करण का शुद्धिकरण कर ले। कभी श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल, कभी सेना पर और कभी चुनाव आयोग पर सवाल, जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आने और फिर सारे वादे भूल जाने के पाप का शुद्धीकरण भी तो ज़रुरी है।