कांग्रेस देश को रसातल में ले जाना चाहती है: नरेन्द्र सिंह

कांग्रेस देश को रसातल में ले जाना चाहती है: नरेन्द्र सिंह
awdhesh dandotia मुरैना। कमलनाथ हो या दिग्विजय सिंह प्रचार भी कर रहे हैं और हाफ भी रहे हैं इसलिए उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जो जनता के सामने बता सके। कांग्रेस पार्टी की हालत खराब है जो लोग पार्टी को ताकत दे रहे थे वो सब बाहर हो गए। कमलनाथ को ऐदल सिंह ने धोखा नहीं दिया है उनको खुलेआम कहकर कि आपने नहीं माना तो मैं सरकार को सडक पर ला दूंगा और उन्होंने वही कर दिखाया। कांग्रेस देश को रसातल में ले जाना चाहती है, यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सुमावली विधानसभा के सिकरवारी घार में गलेथा गांव में भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह कंषाना के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विकास में भाजपा कभी पीछे नहीं रही है और न ही रहेगी। उसैद घाट से लेकर अटार घाट तक फ्लाई ओव्हर पक्की नहरें, ये सब भाजपा की देन है, भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों की हितैषी योजना को लेकर आज उनकी उपज का मनचाहा मूल लेने का साधन बनाया है। नरेन्द्र मोदी ने देश के किसान को सम्रद्ध बनाने के लिए किसान फसल बीमा, ऋण योजना, आदि का संधान किया है इतना ही नहीं भाजपा की केन्द्र सरकार के सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बदौलत ही धारा 370 हटी और राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थाई रखने के लिए ऐदल सिंह को जिताना जरूरी है।