कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, एसपी सड़कों पर उतरे, मास्क पहनाया

कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, एसपी सड़कों पर उतरे, मास्क पहनाया
भोपाल, प्रदेश भर में आज मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तथा नेताओं के साथ मंत्रालय के अफसरों से लेकर मैदानी अफसर कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, एसपी और वन विभाग के अफसर भी कोरोना संक्रमण रोकने रोको, टोको अभियान चलाने, लोगों को मास्क बांटने और जागरुक करने के लिए सड़कों पर उतरे।

अब एक क्लिक पर देखें, अपने खेत-खलिहान और पंचायत की खबरें

ई—पेपर के लिए- http://jagatgaon.com/e-paper क्लिक करें

खेती किसानी और गांव की खबरों से अपडेट रहने के लिए क्लिक करें- http://jagatgaon.com 

आज सुबह एक साथ प्रदेश के मंत्री, विधायक, अफसर एक साथ प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना जागरुकता और रोको टोको अभियान का संचालन करने पहुंचे। सुबह ठीक 11 बजे एक साथ सभी जगह सायरन बजा और इसके बाद मंत्रियों, अफसरों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को रोककर टोका और उन्हें मास्क वितरित किए।

सेनेटाईजर भी बांटे गए

कई जगह सेनेटाईजर भी बांटे गए। दुकानों के सामने लोग कतारों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े हो इसके लिए मंत्रियों और अफसरों ने खुद ब्रश लेकर सफेद गोले भी बनाए। सभी जगह मंत्री और अफसरों ने लोगों को समझाइश दी कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनेटाईजर और हाथ साबुन और पानी से धोकर हम अपने आपको इस महामारी से बचा सकते है। भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथी पारी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर प्रदेश के किसानों, बेरोजगारों को आज 2000 करोड़ की सौगात दी। राजस्व, पंचायत और ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के जरिये यह सौगात किसानों, बेरोजगारों, छात्रों को दी गई।

सीएम ने किसानों को राहत राशि के 1530 करोड़ रुपए बांटे

राजधानी के मिंटो हाल में सीएम चौहान ने किसानों को राहत राशि के 1530 करोड़ रुपए बांटे। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 340 करोड़ की राशि अंतरित की गई। सीएम चौहान ने मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना ग्रामीण के 60 हजार हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रुपए की राशि भी ट्रांसफर की जिसका ब्याज सरकार भर रही है। रोजगार के लिए लोन लेने वाले ग्रामीण युवाओं को सिर्फ किस्त की राशि का भुगतान करना है। इसके अलावा 219.75 करोड़ की लागत से बनाए गए कन्या शिक्षा परिसर के 8 भवनों और 104.74 करोड़ की लागत से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कराए गए 80 भवनों का लोकार्पण भी सीएम चौहान ने किया।

मृतक परिवारों को चार लाख और घायलों को 50 हजार की मदद

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज ग्वालियर हादसे पर दु:ख जताते हुए घटना को हृदयविदारक घटना है बताया। उन्होंने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। मृतक परिवारों को चार लाख और घायलों को 50 हजार की मदद की जायगी। इसके साथ ही हादसा क्यों और कैसे हुआ घटना के कारणों की जांच की जायेगी। वहीं कोरोना के प्रति सरकार के जागरूकता अभियान पर गृहमंत्री ने कहा कि इन्हें लोगों से प्यार नहीं है इस तरह के स्लोगनों के साथ मास्क न पहनने वालों की सेल्फी हमारे पुलिस के जवान सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। गांधीवादी तरीके से कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बेमिसाल रहा एक साल: मिश्रा
सरकार के एक साल पूरे होने पर मिश्रा ने कहा कि एक साल बेमिसाल रहा है विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश को संभाला था हमने। काफी चुनौती थी लेकिन हम सबने मिलकर उनका सामना किया। वहीं कमलनाथ का नाम पश्चिम बंगाल के स्टार प्रचारक सूची से गायब होने पर मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बुजुर्ग नेता हो गए हैं लेकिन बड़ा सवाल है कि पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हंै और मप्र कांग्रेस के किसी भी नेता को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।