अब बिसाहूलाल का विवादित बयान, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल

gopalds bansal अनूपपुर। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव नेताओं के बिगड़े बोल की वजह से याद किया जाएगा। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के लिए आइटम शब्द का इस्तेमाल किया, तो जवाब में इमरती देवी ने उन्हें कलंकनाथ की उपाधि दी। इन दोनों के बयानों की आलोचना की ही जा रही थी कि एक और ताजा मामला सामने आ गया है। इस बार भाजपा के बिसाहुलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल कह दिया है। इससे प्रदेश की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बिसाहूलाल का विवादित बयान, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल [video width="864" height="544" mp4="https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2020/10/bishahulal.mp4"][/video]   गौरतलब है कि बिसाहुलाल सिंह अनूपपुर से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कहा है। बिसाहुलाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने अपने शपथ पत्र में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए रखैल का जिक्र किया है। गौरतलब है कि विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और वर्तमान में विश्वनाथ सिंह ने अपनी पत्नी के रूप में राजवती सिंह का नाम अपने शपथ पत्र में दिया है। जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी के देहांत बहुत पहले हो चुका है। उसके बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती सिंह के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं, बिसाहुलाल सिंह जब कांग्रेस में थे तब उनके सबसे करीबी माने जाते थे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल। भाजपा नेता बिसाहुलाल ने उन्हें भी चेतावनी देते हुए कहा है कि 3 तारीख के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा। बिसाहुलाल ने कहा कि 3 तारीख के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा [video width="864" height="544" mp4="https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2020/10/bisahulal-singh.mp4"][/video] कांग्रेस ने बोला हमला, शिवराज जी अब कहां धरना देंगे मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि शिवराज जी, आपके प्रत्याशी ने नारी के लिये जिन शब्दों का उपयोग किया है उसने बीजेपी की असलियत सामने ला दी है। कल कहां मौन धरना देंगे ये बता दीजिये। कमलनाथ की मां-बहन होंगी आइटम: इमरती देवी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर सियासी बवाल जारी है। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब इमरती देवी ने भी उसी अंदाज में कमलनाथ को जवाब दिया है। कमलनाथ की ही तर्ज पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए इमरती ने कहा है कि वे बंगाल के हैं, वे क्या जानें महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है। इमरती ने कमलनाथ से सवाल भी किया कि वे आइटम का मतलब बता दें। साथ में यह भी कहा कि उसकी मां-बहन बंगाल की आइटम होंगी। मंत्री ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पागल हो गए हैं। वह अभिनेत्रियों के कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के जलेबी कहने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इमरती देवी ने कहा कि जिसने अपनी मां-बहन को घर से निकाल दिया, वह कैसे महिलाओं की इज्जत कर सकता है।