अन्न उत्सव में खाद्यान पर्ची पाकर लोगों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर

अन्न उत्सव में खाद्यान पर्ची पाकर लोगों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर
awdhesh dandotia मुरैना/झुण्डपुरा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अन्न उत्सव में खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया जिसमें अपनी खाद्यान्न पर्ची पाकर लोगों के चहरे पर खुशी छा गई।सबलग? की नगर पालिका परिषद झुण्डपुरा द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर उपभोक्ताओं को कैंप लगाकर आज पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। पात्रता पर्ची वितरण में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उपभोक्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा भी की गयी। तहसीलदार अजय शर्मा एवं सी.एम.ओ.सुरेश गोयल ने पात्रता पर्ची बाटते हुए बताया कि ऐसे लोग जिनके पास किसी प्रकार की खाद्यान्न की पर्ची नहीं थी ऐसे उपभोक्ताओं को शासन ने एक रुपये किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए अन्न उत्सव के तहत खाद्यान्न पर्ची का वितरण नगर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। एक उपभोक्ता ने बताया कि हमें खाद्यान्न कई बर्षों से नहीं मिल रहा था आज खाद्यान्न पर्ची मिलने से हम बहुत खुस है हमें भी शासन की योजना अन्तर्गत एक रुपये किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं से भाजपा के राज में जनता हाल भी जानने की कोशिश की। उपभोक्ताओं से जाना कि मध्य प्रदेश में जनता भाजपा के शासन से मामा शिवराज के राज में सुखी है भी या नही हैं। इस अवसर पर तहसीलदार अजय शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेश गोयल, मनोज शर्मा, विश्राम सोलंकी, मुकेश माथुर, विजयसिंह, रामवरन शर्मा, रामदीन, सतोष प्रजापति, नागेंद्र मौर्य, राजीव बंसल नगर परिषद के कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।