अंबिकापुर में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ : प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट तैयार होगा

अंबिकापुर में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ : प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट तैयार होगा

अम्बिकापुर, गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा किया गया।
गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना हेतु राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की दीदियों द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण हेतु किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह, पार्षद श्री द्वितेंद्र मिश्रा, श्रीमती संध्या रवानी, श्री सतीश बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट