मिलिए टीम इंडिया के टार्जन से, भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसे किया एन्जॉय

मिलिए टीम इंडिया के टार्जन से, भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसे किया एन्जॉय

पोर्ट ऑफ स्पेन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे आज क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अपराजेय बढ़त बना चुकी है। इसी खुशी में रोहित शर्मा के साथ कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने यहां नदी में जमकर एन्जॉय किया।

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। इसी दौरान सबको टीम इंडिया के टारजन से मिलने का मौका मिला। इस पार्टी में रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, खलील अहमद, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन शामिल हुए। धवन और श्रेयस ने इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

अय्यर ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे रस्सी की मदद से टारजन स्टाइल में नदी में छलांग लगा रहे हैं। उन्होंने इसका कैप्शन दिया है- 'कोई मुझे यह मत बताना कि मैं उड़ नहीं सकता हूं।' फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें टीम इंडिया का टारजन करार दिया। एक फैन ने उन्हें टीम इंडिया का अगला हिटमैन और भविष्य का कप्तान नियुक्त किया।

View this post on Instagram

You can’t tell me I ain’t fly!

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41) on Aug 12, 2019 at 5:12pm PDT

शिखर धवन ने भी वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे भी रस्सी की मदद से नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। वे इसके बाद बोट पर से मयंक अग्रवाल के साथ पानी में स्टंट करते दिखे।

पोलार्ड और रोहित शर्मा कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने पोलार्ड के साथ बोट राइड का आनंद लिया। श्रेयस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 71 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ शतकीय भागीदारी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

खलील अहमद ने भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे शिखर धवन के साथ ईद मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धवन साथी खिलाड़ी खलील को ईद की मुबारकबाद देते दिख रहे हैं।