एसपी मनोज सिंह व पत्नी कोरोना पॉजिटिव,होम क्वारंटाइन हुए

उज्जैन
एसपी मनोज सिंह और पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को हल्की खांसी, बदन दर्द की शिकायत थी। इस पर जांच की गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अमले ने उन्हें होम क्वारंटाइन किया है। एसपी के संपर्क में आए कुछ पुलिस अधिकारी भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं।
बता दें कि मंगलवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मंत्री यादव और एसपी मनोज सिंह दोनों सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी में भी शामिल हुए थे। सवारी में राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया सहित भाजपा के कई नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। लगभग सभी एक- दूसरे के संपर्क में आए थे।