कार्यकर्ता ही सुरखी उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का रहेगा स्तंभ: वीरेन्द्र गौर

कार्यकर्ता ही सुरखी उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का रहेगा स्तंभ: वीरेन्द्र गौर
anil dubey सागर,कार्यकर्ता की सुरखी उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का स्तंभ एवं आधार रहेगा। कांग्रेस सुरखी से चुनाव जीत रही है। मगर अति उत्साह की जरूरत नहीं है, कड़ी मेहनत करके जीत को ऐतिहासिक जीत में बदलना होगा। यह बात मप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौर ने बिलहरा में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि जनता कमलनाथ में मप्र का भविष्य देख रही है। कमलनाथ सरकार को धोखा देने वाले विधायकों एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। यह चुनाव जनता कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खुद लड़ रही है। अब हमें मत के दाता का यह उपकार जीवन पर्यंत याद रखना होगा। श्री गौर के बिलहरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। श्री गौर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश राय, राजू राठौर, प्रदीप राय, मुकेश खटीक का भी सम्मान किया गया है। इस अवसर पर कृष्णा सिंह, प्रशांत तिवारी, रमेश सिंह, भगवत मिश्रा, संदीप ठाकुर, कमल सिंह, नेता पटैल, सचिन खटीक, भोले चौबे, रामदास पटैल, बाबू पंडा, कृष्ण कुमार, विश्रम ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, सौरभ पटैल, रम्मू अहिरवार सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वीरेंद्र गौर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन कृष्णा सिंह राजपूत, आभार दुर्गेश पटेल ने दिया। भैंसा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़: सुरेन्द्र चौधरी नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मप्र कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन ने की। पूर्व मंत्री श्री चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अनुजाति विभाग का दायित्व मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों आदि ने पुष्पगुच्छ, शाल-श्रीफल व पगड़ी बांधकर सम्मान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। हम सभी को भाजपा सरकार की युवा नौजवान, किसान विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है। सबका साथ- सबका विकास की बात करने वाली भाजपा के युवा नौजवान, किसान व जनविरोधी चेहरे को आमजन तक ले जाने की बात कही। इस अवसर पर ताराचन्द्र साहू, विजय साहू, कमलेश साहू, आरआर पाराशर, अशरफ खान, रामप्रसाद बाबू, सुरेन्द्र करोसिया, रामकुमार अहिरवार, जित्तू अहिरवार, आईएम खान, हरप्रसाद अहिरवार, राशिद खान, बलराम साहू, अनिल कुर्मी, आशीष तिवारी, पुरर्षोत्तम अहिरवार, शेव राम, परम माते, रामप्रसाद मासाब, सन्दीप चौधरी, अबरार सौदागर, गोपाल तिवारी, रोहित वर्मा, अशफाक राइन, भोले अहिरवार, नजीर नियाज अहमद, राजेश श्रीवास, जयराम लड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिलाएं मौजूद रही।