...तो बड़ामलहरा से विधायक का चुनाव लड़ेंगी उमा भारती!

...तो बड़ामलहरा से विधायक का चुनाव लड़ेंगी उमा भारती!

बन सकती हैं शिवराज सिंह का विकल्प

कांग्रेस के 4 और विधायक और शामिल हो सकते हैं भाजपा में

भोपाल। भाजपा की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में बड़ामलहरा से प्रत्याशी के तौर पर नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने चल तैयारियों की चर्चा बाहर आने लगी है। जिसमे यह भी है कि संगठन में सामंजस्य बिठाने के लिए संघ सत्ता की चाबी शिवराज सिंह चौहान से छीनकर इनको सौंंप सकता है। दरअसल सुश्री उमाभारती के ही नेतृत्व में ही भाजपा ने वर्ष 2003 में सरकार बनाई थी। यह बात अलग है कि वह लंबे समय तक बतौर मुख्यमंत्री काम नही कर पाई। करीब 15 साल बाद अब जबकि भाजपा को राजनैतिक जमीन खिसकती दिखाई दे रही है, एक बार फिर संघ और संगठन की नजर उमा भारती पर टिक गई है, बल्कि वरिष्ठ नेताओं से हरी झंडी भी मिल चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश की सियासत में उमा चर्चाओं में आने लगी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का उनके निवास पर पहुंचना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसके पहले इनके द्वारा मंत्रिमंडल गठन को लेकर ट्विटर पर जताई गई नाराजगी को भी भाजपा संगठन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। लिहाजा भाजपा बढ़ते महत्व को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे है कि उमा को छतरपुर की बड़ा मलहरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इसके बाद उनको मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

भाजपा में आने को बेताब कांग्रेस के 4 विधायक

कांग्रेस के 23 विधायक जहां पार्टी छोडकर भाजपा का दामन थाम चुके है, वही प्रद्युम्न सिंह लोधी के बाद बुंदेलखंड के 4 कांग्रेस विधायक भाजपा में आने को बेताब बताए जाते है। बताया जाता है कि यह सभी उमा भारती के इशारे का इंतजार कर रहे है।