भाजपा को उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक : मानसिह फौजी

भाजपा को उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक : मानसिह फौजी
khemraj moury शिवपुरी। नरवर-करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस दावेदार मानसिह फौजी ने शनिवार को ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के विरोध में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपनी गिरफ्तारी दी। करैरा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्वालियर पहुंचे। मानसिह फौजी के समर्थकों ने गद्दार शिवराज-सिंधिया, वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। जानकारी के अनुसार ग्वालियर में शनिवार को भाजपा का सदस्यता अभियान का आयोजन होना था जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मार्, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा इसके अतिरिक्त संभाग से आने वाले सभी मंत्री विधायक पूर्व मंत्री पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेतागण सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश आव्हान पर भाजपा के सदस्यता अभियान के विरोध का आह्वान किया गया था। करैरा सीट से दावेदारी कर रहे युवा कांग्रेस नेता प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड मानसिह फौजी अपने सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं केा साथ लेकर शनिवार की सुबह चार पहिया वाहनों से ग्वालियर रवाना हुए जिसके बाद मानसिह फौजी सहित पांच सैकड़ा समर्थकों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मानसिह फौजी सहित समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया, जहां से बसों में भरकर जेल भेजा गया शाम तक हिरासत में रखने के बाद मानसिह फौजी सहित सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को रिहा कर दिया गया। हमारे संवाददाता से फोन पर चर्चा करते हुए मानसिह फौजी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने वाले सिंधिया व उनके समर्थक विधायकों को प्रदेश की जनता व कांग्रेस सबक सिखाएगी। श्री फौजी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का हम सब लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेंगे, क्योंकि सिंधिया व उनके समर्थक विधायकों की धोखेबाजी व पार्टी से गद्दारी के कारण ही कांग्रेस की चुनी हुई कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश में गिर गई और आलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा की सरकार बनी।