तीन कर्मचारियों पर कांगे्रस के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत पर जांच के आदेश

तीन कर्मचारियों पर कांगे्रस के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत पर जांच के आदेश

शिक्षा विभाग में पदस्थ तीनों कर्मचारियों की संलिप्तता पर जांच करेंगे शिक्षा अधिकारी

khemraj mourya शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में नोडल अधिकारी (शिकायत) देवेंद्र सुंदरियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को शिकायतकर्ता देवेंद्र धाकड़ द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग में पदस्थ तीन कर्मचारियों सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा प्राथमिक विद्यालय सिकरावदी, प्राथमिक शिक्षक महेंद्र नायक प्राथमिक विद्यालय धौलागढृ़ और सहायक शिक्षक भगवानदास उपाध्याय आदिम जाति कल्याण विभाग के खिलाफ जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया है। शिकायतकर्ता देवेंद्र धाकड़ ने उक्त तीनों कर्मचारियों पर कांगे्रस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता देवेंद्र धाकड़ पोहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के निर्वाचन अभिकर्ता हैं। नोडल अधिकारी सुंदरियाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया है कि वह शिकायतकर्ता की शिकायत के संबंध में जांच प्रतिवेदन आज ही भिजवाएं। शिकायतकर्ता देवेंद्र धाकड़ ने अपनी शिकायत में कहा है कि सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा जिन पर शिवपुरी में पदस्थ होकर बीएलओ को कार्य करने की ड्यूटी है, वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वहीं प्राथमिक शिक्षक महेंद्र नायक और सहायक शिक्षक भगवानदास उपाध्याय द्वारा भी ऐसा ही किया जा रहा है। ये शिक्षक शासकीय ड्यूटी में रहते हुए चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। इन्हें तत्काल पोहरी शिवपुरी से बाहर किया जाए।