awdhesh dandotiaमुरैना। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता से वादाखिलाफी की। यह उपचुनाव इन दोनों की गद्दारी का जबाव देने का वक्त है। यह बात राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुमावली के निजी कॉलेज में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही। सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ संभालेगा और हर बूथ पर मतदाताओं से संपर्क करेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि यहां कई ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सिंधिया परिवार की चार-चार पीढ़ी देखी हैं। माधव महाराज के जमाने में दौरा होता था, गांव में जाकर रुकते थे और जनता के साथ रहते थे। उस जमाने का संबंध है आपका और मेरा। यह कोई लेन-देन का संबंध नहीं बनता, लेन-देन के माहिर तो कमलनाथ थे। महाभारत के युद्ध में भी सदैव नियम-कायदे, उसूल और सिद्धांतों के आधार पर लडाई होती थी। सिंधिया परिवार भी हमेशा मूल्यों और सिद्धांतों पर चलता रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने भ्रष्टाचार, जनता की अनदेखी, किसानों के साथ धोखा, महिलाओं के साथ वादाखिलाफी, नौजवानों से छलावा किया, उस सरकार को गिरा देना ही सिंधिया परिवार का दायित्व था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सुमावली से प्रत्याशी पीएचई मंत्री ऐदल सिंह कंषाना को जिताकर शिवराज सरकार को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर सुमावली से भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह कंषाना, पूर्व विधायक गजराज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।