रायपुर, प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का राज्य में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी के तहत आज रायपुर रायपुर में जहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल बुढ़ातालाब पहुंचे वहीं बिल्हा में विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों जगहों पर नेताओं ने सरकार किसानों की धान खरीदी एक नवंबर से शुरू करने और दो साल का बोनस देने के साथ अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे घडि?ाली आंसू बहाना बता रहे है।
छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में ट्रैक्टर पर सवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बुढ़ातालाब पहुंचे और कहा कि सरकार किसानों की धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू और दो साल का बोनस दें तथा जो बची हुई मांगे उसे जल्द ही पूरा करें। वहीं बिल्हा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कमान सम्हालते हुए कार्यकतार्ओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि किसानों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब पूरा करने से बच रहे हैं। अगर मांग पूरा ही नहीं करना था वादा क्यों किए। बुढ़ातााब धरना स्थल में इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर भाजपा घडि?ाली आंसू बहा रही है। किसानों से भाजपा ने वादाखिलाफी किया और धोखा भी दे रही है। देश में जो हो रहा है किसानों के साथ वह सब देख रहे हैं।