भुना चना प्रोटीन का पावरहाउस, डायबिटीज सहित कई बीमारियों को करे काबू, जानिए कैसे?

भुना चना प्रोटीन का पावरहाउस, डायबिटीज सहित कई बीमारियों को करे काबू, जानिए कैसे?

भोपाल, चना, जिन्हें आप छोले के नाम से भी जानते हैं, एक लोकप्रिय दाल है। इन्हें आप कई तरह से खा सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि भुने हुए चने सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं? जी हां, भुने हुए चने प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का भरपूर खजाना होते हैं। 

जानिए भुने हुए चने के फायदे

भुने चने के गुण सिर्फ पेट भरने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शरीर की कई परेशानियों में फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका 

भुने हुए चने प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कोशिकाओं को ठीक करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। मांसाहारी भोजन न करने वालों के लिए तो भुना हुआ चना प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प है।

ब्लड शुगर

एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च की माने तो, भुने चने शरीर में अतिरिक्त ब्लड शुगर को कम करने का कार्य करते हैं। असल में, डायबिटीज की मुख्य वजह ज्यादा भूख लगना भी है और भुने चने का सेवन आपको लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। चने की गिनती लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार में की जाती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर व प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में सहायता करता है।

कैंसर

नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के एक स्टडी के मुताबिक, भुने चने में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड नामक गुण पाया जाता है, जो कोशिकाओं की संख्या को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही एपोप्टोसिस को प्रेरित कर कोलन कैंसर से बचाने में भी सहायता कर सकता है। इसके अलावा, भुने चने में मौजूद बायोइकनिन-ए और लाइकोपीन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।

पाचन तंत्र

भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये गैस, कब्ज, डायरिया और पेट की और भी कई परेशानियों से राहत दिला सकता है।

हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल

भुने चने का सेवन हृदय के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। एनसीबीआई की साइट पर पब्लिश एक शोध से पता चलता है कि भुने चने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए

भुने चने में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं, ‘एज-रिलेटेड आई डिजीज स्टडी’ में इस बात का जिक्र मिलता है कि चने में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन तत्व बढ़ती उम्र के साथ आंखों की घटती रोशनी के जोखिम को कुछ कम कर सकता है और विटामिन-सी को आंखों के स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है।

एनीमिया से बचाव

प्रेगनेंसी के दौरान में भारत में एक बड़ी संख्या में महिलाओं को एनीमिया (खून की कमी) की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या की वजह से बच्चे और माँ दोनों की जान को खतरा बना रहता है। ज्यादातर महिलाओं में आयरन की कमी की वजह से यह परेशानी होती है। भुने चने में आयरन भरपूर मात्रा में शामिल होता है। इसी वजह से एनीमिया में भुने चने का सेवन लाभकारी माना जाता है।

भुने हुए चने फाइबर से भरपूर

भुने हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं. फाइबर हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. यह खाना अच्छे से पचाने में मदद करता है और पेट की गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है. साथ ही फाइबर आपको जल्दी भूख लगने से रोकता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाते हैं

भुने हुए चने दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. इनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो खून में LDL को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाते हैं. साथ ही भुने हुए चने में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.

बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है

भुने हुए चने वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। जैसा कि बताया गया है, इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक भरे रहने का एहसास कराता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है। साथ ही, भुने हुए चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों को बनाए रखने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट