सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के ऐड का बॉयकॉट

बीते कुछ दिनों में कई कॉमर्शल ऐड्स के बॉयकॉट की खबरें आईं। अब रणवीर सिंंह के एक लेटेस्ट ऐड का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। सुशांत के फैन्स का मानना है कि रणवीर ने ऐड में सुशांत का मजाक उड़ाया है।
सोशल मीडिया पर रीसेंटली #NoSushantNoBollywood #BoycottBollywood #BoycottBingo जैसे हैशटैग ट्रेंड हुए। ये हैशटैग बिंगो के नए ऐड के विरोध में थे। हाल ही में इस स्नैक्स का नया ऐड रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह से उनके रिलेटिव पूछते हैं, 'आगे क्या प्लान्स हैं?' इस पर रणवीर मोनोलॉग बोलते हैं, जिसमें ज्यादातर फिजिक्स और साइंस के टर्म्स हैं।
रणवीर के इस मोनोलॉग से सुशांत के फैन्स नाराज हो गए और उन्होंने ट्विटर पर विरोध करना शुरू कर दिया। फैन्स का मानना है कि रणवीर सुशांत का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ ने रणवीर का मजाक उड़ाया है कि वह सुशांत को कॉपी कर रहे हैं, पर उनके जैसे इंटेलिजेंट नहीं।