विकास दुबे केस : जय बाजपेई पर कसा शिंकजा, दो दिन में कुर्क होंगी 37 करोड़ की प्रॉपर्टी

विकास दुबे केस : जय बाजपेई पर कसा शिंकजा, दो दिन में कुर्क होंगी 37 करोड़ की प्रॉपर्टी

 कानपुर 
एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेई के घर अर्मापुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपका दिया है। दो दिन के भीतर उसकी 37 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां कुर्क की जाएंगी। पुलिस अब अब दूसरे जिले या राज्यों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। तस्दीक के बाद उन्हें भी कुर्क किया जाएगा।

डीआईजी ने बताया कि नजीराबाद थाने में जयकांत के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। वह अपने तीन भाइयों शोभित बाजपेई, रजयकांत बाजपेई और अजयकांत बाजपेई के साथ गैंग चलाता था। गैंग सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, सूदखोरी और भय का माहौल बनाकर आर्थिक लाभ कमाता है। तीनों भाई फरार चल रहे हैं। अर्मापुर थाना प्रभारी अजीत वर्मा के मुताबिक जल्द ही मोहल्ले में मुनादी कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई होगी। डीआईजी ने दावा किया है कि दो दिन में चिह्नित संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी।

इनाम बढ़ाने की तैयारी
डीआईजी ने बताया कि जय के फरार फाइयों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। फरार होने के चलते अब तीनों भाइयों पर जल्द ही 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक रिपोर्ट बनाकर आईजी को भेज दी गई है। 

गोवा समेत अन्य बेनामी संपत्तियों की तलाश
डीआईजी ने बताया कि जय के खिलाफ लखनऊ से लेकर गोवा तक बेनामी संपत्तियों की जानकारी उन्हें मिली है। इन सभी संपत्तियों को तस्तीक कराने का काम किया जा रहा है। जैसे ही जय की संपत्ति होने की पुष्टि होगी। इन सभी संपत्तियों को भी इसी के तहत कुर्क किया जाएगा।

ये संपत्तियां होंगी कुर्क::::
-111/478 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 4 करोड़
-111/481 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 5 करोड़
-107/299 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 2 करोड़
-107/300 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 2 करोड़
-107/292-ए ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 4 करोड़
-107/298 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 3 करोड़
-आर्यनगर का फ्लैट- अनुमानित कीमत 3 करोड़
-पनकी में डुप्लेक्स, अनुमानित कीमत 2 करोड़
-आर्य नगर में फ्लैट, अनुमानित कीमत 5 करोड़
-सिंहपुर रोड बिठूर में जमीन- अनुमानित कीमत- 3 करोड़
- स्वरूप नगर में मकान, अनुमानित कीमत- 4 करोड़ रुपए