मोहर्रम की मजलिस को लेकर बवाल, दो पक्षों में पथराव

मोहर्रम की मजलिस को लेकर बवाल, दो पक्षों में पथराव

कानपुर                                                                                      
मोहर्रम की मजलिस को लेकर कानपुर के ग्वालटोली में मंगलवार देर रात बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। भारी पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को लाठियां पटककर खदेड़ा। बवाल बढ़ता देख मस्जिद के मौलाना ने दखल दिया और उत्तेजित भीड़ को शांत कराया।

देर रात तक चार थानों की फोर्स और अफसर गश्त कर रहे थे। मजलिस एक घर के अंदर पढ़ी जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉ. अली फैजान को थाने उठा लाई। खबर फैलते ही सैकड़ों की भीड़ थाने पहुंच गई और नारेबाजी के साथ घेराव कर दिया। भारी पुलिस बल देख भीड़ और भड़क गई। कुछ सम्भ्रांत लोगों ने बीच बचाव किया और लोगों को समझाया। इस पर भीड़ वापस जाने लगी, तभी पीछे से कुछ अराजक तत्वों ने कमेंट कर दिए।

इसके बाद लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष ने जवाब में पत्थर चलाए। स्थिति अनियंत्रित होने पर पुलिस फोर्स सड़कों पर उतर आई और लाठी लेकर लोगों को खदेड़ दिया। इलाके में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोग चुटहिल हो गए।