दूसरे दिन 357 से अधिक लोगो से वसूला गया 33040 का जुमार्ना

दूसरे दिन 357 से अधिक लोगो से वसूला गया 33040 का जुमार्ना

रायपुर
लॉकडाउन खुलने के दूसरे दिन सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारो में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोड?े वालो पर जुमार्ना कार्यवाही जारी रखी। दोपहर 12 बजे तक 30 टीमे विभिन्न बाजारों में 357 से अधिक नियम तोड?े जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित है पर 33040 रुपए का जुमार्ना वसूला गया। सभी जोनो की ओर से बाजारो में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगो से रायपुर जिला प्रशासन के नियमो का पालन करने मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है।

आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 27 लोगो पर 1410 रुपए जुमार्ना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। जोन 2 की टीम ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले एवं सामाजिक दूरी नियम तोड?े वाले 85 लोगो से 7700 रुपए जुमार्ना किया। जोन 2 कमिश्नर ने बताया कि विगत दिवस लॉकडाउन खुलने के बाद पहले दिन दिनभर अभियान चलाकर जोन 2 की टीम ने 96 लोगो पर 9150 रुपए का जुमार्ना वसूला किया था। जोन 3 की टीम ने 27 लोगो पर 2150 रुपए मास्क नहीं पहनने के कारण जुमार्ना किया। जोन 4 की टीम ने 28 लोगो पर 2700 रुपए नियम तोडने पर जुमार्ना किया। जोन 5 ने 75 लोगो पर 5400 रुपए जुमार्ना नियम तोडने पर किया। जोन 6 की टीम ने आज नियम तोडने वाले 8 लोगो से 12 00 रुपए जुमार्ना वसूला। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 20 लोगो से 2000 रुपए जुमार्ना वसूला।

इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 5 लोगो से 580 रुपए जुमार्ना वसूला। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 5200 रुपए जुमार्ना किया। जोन 10 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 4400 रुपए जुमार्ना किया।