चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, उनसे कांग्रेस की सरकार मुकर गई: रणवीर रावत

शिवपुरी
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उपचुनाव की दृष्टि से मंडलों में ग्राम केंद्र एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक कर रही है इसी क्रम में आज नरवर मंडल में ग्राम केंद्र एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें विधानसभा संयोजक रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राजू बाथम पूर्व विधायक जसवंत जाटव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। राजनीतिक दलों में से कोई जातिए कोई क्षेत्रए कोई भाषा तो कोई पूंजीवाद पर राजनीति करते हैंए परन्तु भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और भारत माता के वैभव को शिखर पर पहुंचाने के लिए राजनीति करती है। श्री बाथम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में फर्क यह है कि हमारी सरकार में देश और प्रदेश का विकास होता है और कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर होता है। उन्होंने कहा कि 2003 के पूर्व जब कांग्रेस की सरकार थीए तब कहा जाता था कि जब तक रहेगा दिग्गीए गांव में जलेगी डिब्बी। जब भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स?कए बिजलीए पानी सहित हर क्षेत्र में विकास कर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने सभी ग्राम केंद्र एवं सेक्टर प्रभारियों से कहा कि बूथ पर रहने वाले कार्यकर्ता ही हमारा चुनाव जिताता है आप सभी ग्राम केंद्र व सेक्टर प्रभारियों से आग्रह है कि अपने.अपने बूथों पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों की बैठक आहूत कर उनसे बुथ की संरचना बूथ पर रहने वाले मतदाता एवं सभी वर्गों से संपर्क कर बूथ को जिताने का आग्रह करें यदि हम बुथ जीतते हैं तो चुनाव भी जीतते हैं इसलिए हमारे चुनाव का केंद्र बिंदु हमारा बूथ होता है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष शब्बीर खान, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, नवल सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर एवं ग्राम केंद्र प्रभारी सेक्टर प्रभारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।