भाजपा के राज में असुरक्षित हैं महिलाएं - राकेश तिवारी
हाथरस सहित प्रदेश में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस ने दिया धरना
Syed Javed Ali
मण्डला - भाजपा के राज में कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उप्र के हाथरस की बिटिया का सामुहिक बलात्कर हो जाता है और कानूनी कार्यवाही नहीं होती और तो और पीड़ित बच्ची का शव का रात के अंधेरे में प्रशासन व पुलिस के द्वारा चुपचाप दाह संस्कार कर दिया जाता है। उनके परिजनों को डराया धमकाया जाता है। ये भाजपा के राज की असली पहचान है। हमारा मध्यप्रदेश जिसे 15 सालों के भाजपा के शासन में बलात्कार प्रदेश बना दिया गया था, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने इसकी छबि बदलने के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत किया था लेकिन जैसे ही फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है हमारा मध्यप्रदेश फिर से बलात्कार प्रदेश बनता जा रहा है। प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं बीतता जिस दिन बलात्कर या गैंगरेप न हो रहे हों। भाजपा के राज में प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। हैवान दरिंदे खुलेआम सड़को पर घूम रहे हैं और महिलाएं अब अपने घरों से निकलने में तक असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी का, जो सोमवार को मण्डला नगर के गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर कांग्रेस जनों ने हाथरस की घटना और प्रदेश में निरंतर बढ़ रही बलात्कर की घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी जारी की गई है कि भाजपा सरकार यदि प्रदेश में बढ रही महिला उत्पीड़न व बलात्कर की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहती है तो जिला कांग्रेस के द्वारा सड़क पर आकर जोरदार प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित -
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, भोजराज भेाजू, ललित शुक्ला, हेमंत मोदी, अनूप बासल, शिवराज कछवाहा, सत्यनारायण खंडेलवाल, अदीब गौरी, संजय चौरसिया, प्रदीप खरबंदा, हमराज अख्तर, अजय चौरसिया, गणेश पटेल, शकुन जंघेला, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, समीर राठौर, राम विलास झरिया, रानू हरदहा, अरविंद कुसराम, अमित पांडे, अखिलेश कछवाहा, रजनीश रजनं उसराठे, जीत राज कछवाहा, आशु जैन, नंदू भाईजान, अनिल दुबे, विवेक दुबे, राहुल सिंगौर, नोरिन मंसूरी, आंनद तिवारी, सुशांत सोनी, राजू सोनी, साहिल खान, निक्कू मालिक, रितेश तिवारी, शक्ति कछवाहा, कुलदीप कछवाहा, शाहिद खान, सिकंदर बाबा, मृत्युंजय तिवारी, हनी बर्वे, श्रीकांत कछवाहा, कमलेश तिलगाम, अनीता चंदेल, सुमन श्रीवास, सुस्मिता लाल, तंजिला अल्वी, रेशमा अल्वी, शिवम तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।