15 -16 फरवरी को रामनगर में होगा आदिवासी महोत्सव का विहंगम आयोजन

15 -16 फरवरी को रामनगर में होगा आदिवासी महोत्सव का विहंगम आयोजन

15 -16 फरवरी को रामनगर में होगा आदिवासी महोत्सव का विहंगम आयोजन

महामहिम उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मण्डला सांसद व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रानगर में चल रही तैयारियों का लिया जायजा

tribal-festival-will-be-held-in-ramnagar-on-15-16-february Syed Javed Ali मण्डला - वर्षो से रामनगर में आदि उत्सव का आयोजन भव्यता के साथ होता रहा है। 15 और 16 फरवरी 2020 को आदिवासी महोत्सव के रूप में रामनगर में फिर एक बार पुराना इतिहास दोहराया जायेगा, जब देश के महामहित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन की उपस्थिति में आादिवासी महोत्सव का शुभारंभ रामनगर के घर आंगन में होगा। इस आयोजन में आने वाले लोग गोंड राजाओं के इतिहास, संस्कृति और कला के ऐतिहासिक परंपरा पुरातन मोतीमहल, रानीमहल और आस्था का केन्द्र चौगान को करीब से देखने और समझने का अवसर भी मिलेगा। आदिवासी महोत्सव में जनजातीय संस्कृति से भरपूर लोकनृत्य लोकसंगीत के आयोजन भी होंगे। रामनगर के विकास तथा पुरातत्व वैभव को पर्यटन का केन्द्र बनाने विशेष चर्चा भी होगी। इस आयोजन में समिति ने सभी नागरिकों को महोत्सव में शामिल होने आग्रह किया है। दो दिवसीय इस आयोजन में आदिवासी कला संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम देश और प्रदेश से जुड़ी योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ अनेक आयोजन तय किये गये हैं। मण्डला सांसद व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रानगर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए इस आयोजन में महामहिम उपराष्ट्रपति के स्वागत एवं आदिवासी महोत्सव में उमंग और उत्साह भरने सभी राजनैतिक सामाजिक संगठन इतिहासकार साहित्यकार सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठन गणमान्य नागरिक पत्रकारों को महोत्सव में पहुंचने आमंत्रित किया हैं।