यह उपचुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने का उपचुनाव है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

यह उपचुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने का उपचुनाव है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
awdhesh dandotia मुरैना/अम्बाह। आज आगामी चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अम्बाह विधानसभा में विशाल आम सभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 15 माह की कमलनाथ सरकार ने जो झूठे वादे कर के छलावा किया अब समय आ गया है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं। कमलनाथ की सरकार में ना तो महिलाओं को सम्मान मिला ना महिलाओं को उनका हक मिला नहीं किसानों का कर्ज माफ हुआ। लेकिन प्रदेश में फिर से शिवराज सरकार के आते ही फिर खुशहाली आ गई। इसलिए हम सब को संकल्प लेना है कि आने वाली 3 तारीख को कमल का बटन दबाकर अपना अमूल्य वोट देकर सरकार को मजबूती देनी है।