महाकाल मंदिर में चोरी करते वृद्ध पकड़ाया

महाकाल मंदिर में चोरी करते वृद्ध पकड़ाया
brijesh parmar उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले वृद्ध चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को मंदिर की सफाई कर्मचारी ने एक वृद्ध को चोरी करते पकड़ लिया था। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था। गुरुवार को उसे कोर्ट पेश किया, जहां से जमानत पर छोड़ दिया गया। महाकाल पुलिस ने बताया कि बुधवार को मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले रामचंद्र (65) निवासी ऋ षिनगर ने मंदिर परिसर में चोरी करते हुए महिला कर्मचारी हारूबाई निवासी गदापुलिया ने उसे देख लिया और शोर मचाया। इस पर अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए। लोगों ने हरिराम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बता दें की एक सप्ताह पूर्व महाकाल मंदिर में भस्मार्ती के दौरान 80 साल की महिला ने मुंबई से आए श्रद्धालु के कुर्ते की जेब से 22 हजार रुपए निकाल लिए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गए थी। पुलिस ने वृद्धा को पकड़कर उसे कब्जे से रुपए भी बरामद कर लिए थे। हालांकि वृद्धा की उम्र अधिक होने के कारण श्रद्धालु ने केस दर्ज नहीं कराया था।