एकात्म मानववाद की विचारधारा से देश आगे बढ़ रहा है - राजेश पाठक
भाजपा कार्यालय मे एकात्म मानववाद पर संगोष्ठी आयोजित
Syed Javed Ali
मण्डला - पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे एकात्म मानववाद पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा पंडित दीनदयाल अपने विचारों व कर्तव्यों से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किया है। उनकी विचारधारा से आज देश आगे बढ़ रहा है उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने एकात्म मानववाद दर्शन में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहली पंक्ति में लाने का ना केवल विचार रहा बल्कि उसके लिए उन्होने जीवन भर अनेक कार्य किये। आज दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा समाज की धारा बन रहे हैं उनकी सोच के आधार पर न केवल प्रदेश में बल्कि केन्द्र सरकार उन्हीं के बताये रास्ते में चलकर देश को निरंतर विकास की ओर ले जाने में सफल हो रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय ने स्वदेशी व स्वाबलंबन ग्रामीण भारत की बेहतर अर्थव्यवस्था किसानों के कल्याण देश की सनातन विचारधारा को युग अनुरूप परिवर्तन के साथ भारतीय संस्कृति साहित्य जीवन पद्वति के मूल्यों को बनाये रखते हुए देश के विकास मे सतत् कार्य करने के सिद्वांतों का उल्लेख किया है। श्री पाठक ने एकात्म मानववाद दर्शन एवं पंडित दीनदयाल जी के समर्पित जीवन के विभिन्न घटनाओं का विस्तृत रूप से उल्लेख किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने वर्तमान परिस्थिति में दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज समाज को वहीं एकात्म मानववाद के अंत्योदय कल्याण के काम करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओ को समर्पण भाव से इस कोरोना काल में संकट में जूझ रहे लोगों की मदद् के लिए आगे आना पड़ेगा। संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके,रोचीराम गुरवानी , विनोद कछवाहा, पारस असरानी, नरेश कछवाहा, जगत मरावी, सहित मण्डला नगर एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार एवं आभार जगत मरावी ने व्यक्त किया।
जिले के उत्साह के साथ मनायी गयी जयंती -
जिले के सभी मण्डलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे उत्साह सेवा व समर्पण भाव के साथ मनाया बकौरी मण्डल में प्रधानमंत्री बीमा योजना के प्रमाण पत्र किसानों को औषधि वितरण कृषक योजना के तहत पोशाक वितरण मण्डला नगर के स्वामी सीताराम वार्ड मे विकलांग महिला का सार्टिफिकेट बनवाकर, ट्राय सायकिल प्रदान की गयी बबलिया मण्डल के मतदान केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, नैनपुर ग्रामीण एवं मण्डला ग्रामीण मण्डल में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में वृक्षारोपण वरिष्ठ जनों का सम्मान के साथ-साथ नागरिकों को भाजपा की सदस्यता भी प्रदान की गयी।