आधी रात में कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

आधी रात में कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

मरीजो ने कहा साहब आप सच मे दिल के राजा

गोपाल दास बंसल शहडोल, कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि मंे जिला चिकित्सालय का हाल जानने स्वयं औचक निरीक्षण करने पहुॅचे। निरीक्षण के दौरान 29 अक्टूबर को चिकित्सालय में कुल 867 मरीज उपचार हेतु आयें थे। जिनमें से 136 मरीजो को विभिन्न रोगो के उपचार हेतु चिकित्सालय के संबंधित वार्डो मंे भर्ती किया गया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दाहिमा ने मेल सर्जिकल वार्ड, फिमेल सर्जीकल वार्ड, प्रसूति वार्ड, शिशु गहन चिकित्सा कक्ष, मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड आदि का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजो से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूंछ-तंाछ की। कलेक्टर ने सिविल सर्जन डाॅ0 उमेश नामदेव को अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंधन ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल मे मरीजो को स्वच्छ वातावरण तथा सेवाभाव से मरीजो को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वार्डो मंे गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सफाई कर्मियो से अस्पताल में 2 बार साफ-सफाई, पोछा आदि लगवाये जायें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिले के संभागीय मुख्यालय के इस अस्पताल में मरीजो को सभी जाॅच की सुविधाएॅ एवं दवाएॅ समय पर निःशुल्क उपचार कराया जायें तथा किसी प्रकार की कोताही न बरती जायें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवा मंे उपलब्ध चिकित्सकीय स्टाफ से कहा कि वे मरीजो से सहानुभूति पूर्वक संवेदनशील होकर उनकी वेदनाआंे को समझते हुए चिकित्सकीय मूल्यों को कायम रखते हुए मानवीय व्यवहार किया जाये। गंभीर