Stock Market : शेयर बाजार में भारी गिरावट! सेंसेक्स 444 अंक टूटा, शेयरधारकों के करोड़ों डूबे

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market Today) गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 444 अंक यानी 0.90 फीसदी गिरावट के साथ 49,058 के लेवल पर खुला। इसके अलावा निफ्टी 142 अंकों की गिरावट के साथ 14,800 के लेवल पर खुला है। शुरूआती कारोबार के दौरान, 30 शेयरों वाले Bse पर 9.20 में सनफार्मा, नेस्ले इंडिया और डाक्टर रेड्डीज के अलावा सभी 27 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 295 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 49,502.41 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी 119.20 अंकों की तेजी के साथ 14,942.35 के लेवल पर बंद हुआ था। शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट से शेयरधारकों के करोड़ डूब गए। इनमें खरीदारी Bse पर SUNPHARMA, DR. Reddy, Nesle India के शेयर में तेजी है। इनमें खरीदारी हो रही है। बाकी सभी शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाइटन, अल्ट्रा सीमेंट, LT, axis bank में बिकवाली देखी गई है। ये है Top-5 गेनर्स और लूजर्स शुरूआती कारोबार के दौरान, COALINDIA और SUNPHARMA में सबसे ज्यादा तेजी रही। ये शेयर 2 फीसदी तक उछला। इसके बाद IOC, UPL और BPCL के शेयर में बढ़त रही। हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW STEEL, HDFC और KOTAK BANK के शेयर लूजर्स में रहे। उधर, BSE MidCap आज 8.30 अंक यानी 0.04% गिरावट के साथ 20,799.67 पर खुला। BSE SmallCap में 96.02 अंकों की बढ़त है। यह 22,522.18 पर खुला है। Auto, बैंक, मेटल, रियल्टी इंडेक्स में गिरावट है।