बाढ़ से प्रभावित लोगो तक शीघ्र राहत पहुँचाई जायेगी: मुख्यमंत्री चौहान

बाढ़ से प्रभावित लोगो तक शीघ्र राहत पहुँचाई जायेगी: मुख्यमंत्री चौहान
vijay kumbhare होशंगाबाद, मुख्यमंत्री चौहान बाढ़ प्रभावित बस्ती आदमगढ़ में प्रभावितो से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र आदमगढ़ भोपाल तिराहे में आमजन से मिले और उनका हालचाल जाना।मुख्यमंत्री ने आमजन से कहा कि इस भीषण बाढ़ आपदा के संकट में प्रदेश सरकार आपके साथ है। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो में हुई क्षति का आंकलन कर शीघ्र राहत पहुँचाई जायेगी।प्रशासन, होमगार्ड, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ,एसडीआरएफ द्वारा किये गये प्रसासो से हम जनहानि होने से बच सके हैं। उन्होंने रेस्क्यू टीम को सल्यूट किया और उनका अभिनंदनन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब हमारा प्रयास यह है कि बाढ़ आपदा से जिनके घर उजड़े है उन्हें पुन: बसाया जायेगा।प्रभावित हुए लोगो तक हर संभव सहायता पहुँचाई जाएगी। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायेगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियो को निर्देशित किया कि जब तक बाढ़ प्रभावितो के घर चूल्हा नही जलता है तब तक उन्हें भोजन के पैकेट, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। बिजली आपूर्ति भी शीघ्र सुचारू की जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाको में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था युद्ध स्तर पर किये जाने के निर्देश दिये।जब जनता कष्ट में हो तो शिवराज घर पर नही बैठक सकता मुख्यमंत्री चौहान ने जनता से कहा कि वे पिछले चार दिनो से लगातार दौरा कर फसलो की नुकसानी तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की व्यवस्था देख रहे हैं। जब मेरी जनता कष्ट में हो तो मैं घर पर कैसे बैठ सकता हूँ। मैने चौकीदार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक से बाढ़ राहत के संबंध में बात की है। मेरे पास रात भर फोन आते हैं कि मामा हमे बचा लो और में उनसे कहता हूँ कि हिम्मत रखो, मामा तुम्हारा कुछ नही बिगड़ने देगा। मुझे इस बात का संतोष है कि हमने सबकी जान बचाई है।