शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार 2 जून को!

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार 2 जून को!

राजभवन के बजाय मिंटो हाल में होगा शपथ ग्रहण

भोपाल. मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए कि दो जून को वे विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बजाय मिंटो हाल में किया जाएगा। हालंकि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा से मुलाकात होना है। विस्तार अंतिम मुहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ही लगाएंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सीएम आज कल में केंद्रीय नेतृत्व से मिल सकते हैं। इधर, शनिवार को सीएम की प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ चर्चा हुई। कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 20 से 22 हो सकती है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया गुट के 7 से 8 मंत्री होंगे। सिंधिया ही निर्णय करेंगे कि कौन-कौन मंत्री बनेगा। विधानसभा उपचुनाव में कौन लड़ेगा और कौन नहीं लड़ेगा, भाजपा ने इसका फैसला भी सिंधिया पर छोड़ा है। सिंधिया खेमे से इमरती देवी, तोमर, चौधरी, सिसोदिया का नाम पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम शामिल हैं। इनके अलावा बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एदल सिंह कंषाना और रणवीर जाटव भी शिवराज कैबिनेट के संभावित चेहरे हो सकते हैं।