सर्कस की शेरनी है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर: अजीज कुरैशी

सर्कस की शेरनी है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर: अजीज कुरैशी
mnoj dixit सीहोर, लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है| अब पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने साध्वी प्रज्ञा को सर्कस की शेरनी बताया है| कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के साथ सीहोर विधानसभा के दोराहा में एक सभा को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा साध्वी प्रज्ञा पर इशारा करते हुए कहा कि मोदी कहते है कि हमने शेरनी को भोपाल भेजा है। वह शेरनी जरूर है लेकिन जंगल की नही सर्कस की। कुरैशी ने आगे कहा सर्कस की शेरनी जब रिंग मास्टर छड़ी दिखाता है तो अपनी टाँगे उठाती है। दिग्विजयसिंह ने बहत शेर मारे, शिकारी रहे। ये जंगल की शेरनी को नही मारते थे। अब मौका मिला है सर्कस की शेरनी को मारेंगे। इस दौरान पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशा साधा | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तानी पर हमले की बात करते हैं|  कार्यक्रम में दिग्विजयसिंह, केबिनेट मंत्री आरिफ अकील, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। सभा के दौरान दिग्विजय सिंह के सामने 1 दर्जन से अधिक पारदी समाज की महिलाओं ने पानी बिजली और मकान को लेकर दिग्विजय सिंह से अपनी समस्याएं और कहा कि आप की सरकार ने हमें जो पट्टे दिए थे वह आज तक हमें नहीं मिले | दिग्विजय सिंह बोले आपने फूल के विधायक और सांसद को जिताया है कहां होगा, यहां विकास चाहिए तो मुझे जिताओ|  आप के पट्टे की जमीनों पर विकास के ठेकेदारों ने कब्जा कर रखा है|