dhananjay tiwariरीवा, तीसरे दिन रीवा की लता टंडन ने सबसे ज्यादा समय तक भोजन पकाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और 01 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगातार 72 घंटे तक खाना पकाने का नया रिकॉर्ड कायम करते हुए दुनिया की पहली मास्टर शेफ बन गई हैं।
लता टंडन के परफार्मेंस को देखने के लिए शुक्रवार को सुबह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की दो सदस्यीय टीम रीवा पहुंच गई थी। इससे पहले ऑनलाइन मॉनिटरिंग इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम कर रही थी। लता ने 72 घंटे तक भोजन पकाने का लक्ष्य रखा था। जिसे उन्होंने शुक्रवार दोपहर 2 बजे पूरा कर लिया है। उन्होंने 03 सितंबर को सुबह 9 बजे से भोजन पकाने की शुरुआत की थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। उन्होंने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मौके पर दे दिया है।
रीवा की लता ने बनाया कुकिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा। लांगेस्ट कुकिंग मैराथन के तीसरे दिन रीवा की लता टंडन ने सबसे ज्यादा समय तक भोजन पकाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और 01 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार 72 घंटे तक खाना पकाने का नया रिकॉर्ड कायम करते दुनिया की पहली मास्टर शेफ बन गई हैं। लता के परफार्मेंस को देखने के लिए शुक्रवार को सुबह इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड और एशिया बुक आॅफ रिकॉर्ड की दो सदस्यीय टीम रीवा पहुंच गई थी। इससे पहले आॅनलाइन मॉनिटरिंग इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड की टीम कर रही थी। लता ने 72 घंटे तक भोजन पकाने का लक्ष्य रखा था। जिसे उन्होंने शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पूरा कर लिया है। उन्होंने 03 सितंबर को सुबह 9 बजे से भोजन पकाने की शुरुआत की थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। उन्होंने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मौके पर दे दिया है। वहीं 72 घंटे का टारगेट पूरा करने के बाद भी लता का कुकिंग मैराथन जारी रहेगा। चूंकि केनिया की मलीहा मोहम्मद ने 75 घंटे तक खाना बनाकर दावा पेश कर दिया है, अब लता को 78 घंटे की चुनौती है। जिसे पूरा करने में वो जुट गई हैं।
15 घंटे के बाद लिया ब्रेक
लगातार 15 घंटे तक भोजन बनाते-बनाते शरीर में थकावट महसूस हुई तो उन्होंने पहला ब्रेक बुधवार को रात को 12.15 बजे लिया। 15 मिनट तक आराम करने के बाद वह फिर से जुटीं और पूरी रात लगातार भोजन पकाती रहीं। सुबह 5.26 बजे दूसरा ब्रेक पांच मिनट का लिया। इसके बाद 9.31 बजे तीसरा ब्रेक लिया।
तीनों दिन जुटी रही लोगों की भीड़
लता टंडन के परफार्मेंस को देखने के लिए तीनों दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। सभी ने उनकी हौसला अफजाई की, जिससे वह पूरी ऊर्जा के साथ काम पर जुटी रहीं। शहर के लिए लंबे समय तक भोजन पकाया जाना चर्चा कमें रहा। लोग पूरे परिवार के साथ यह देखने पहुंचते रहे।
लता ने ली अनूठी चुनौती
रीवा की शेफ लता टंडन ने एक अनूठी चुनौती स्वीकार की है। उनके परफार्मेंस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग होटल स्टार पहुंचते रहे। शेफ लता टंडन का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके परिवार के लोग हर समय मौजूद रहे। लता ने कहा था कि ये चुनौती वह दिल्ली-मुंबई में भी पूरा कर सकती थीं। लेकिन जब भी इस रिकार्ड की चर्चा होगी तो उसके साथ स्थान का जिक्र भी आएगा, इसलिए रीवा को चुना है।
इंडियन शेफ आॅफ द ईयर का खिताब
लांगेस्ट कुकिंग मैराथन की शुरुआत करने से पहले लता ने कहा कि बचपन से ही घर का खाना पकाने में उनकी रुचि रही है। शादी के बाद पति मोहित टंडन और परिवार ने प्रोत्साहित किया। साल 2017 में लंदन गईं और वहां पर ट्रेनिंग ली। 20 हजार मास्टर शेफ के बीच पहली चुनौती स्वीकार की और अंतिम छह में जगह बनाई। करीब नौ महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद इंटरनेशनल इंडियन शेफ आॅफ द ईयर-2018 का खिताब भी जीता।
हर घंटे के बाद पांच मिनट का ब्रेक
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए उनके पूरे अभियान की आॅनलाइन मॉनिटरिंग की गई। वीडियो रिकार्डिंग की गई है। हर घंटे के बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया गया। मतलब ये कि 60 मिनट का घंटा गिना जाएगा, इसमें पांच मिनट नहीं जुड़ेंगे। रिकार्ड की काउंटिंग सेकेंड में भी की गई है।