12 को प्रधानमंत्री राजमाता सिंधिया की स्मृति में करेंगे 100 रूपए के सिक्के का विमोचन

12 को प्रधानमंत्री राजमाता सिंधिया की स्मृति में करेंगे 100 रूपए के सिक्के का विमोचन

चार धातुओं के मिश्रण से बना स्मारक सिक्का कोलकाता की टकसाल मे हुआ तैयार

khemraj morya शिवपुरी। कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारत सरकार 100 रूपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को उक्त स्मारक सिक्के का वर्चुअल विमोचन करेंगे। कोलकाता के टकसाल में बने 100 रूपये के इस सिक्के का बजन 35 ग्राम है और इसे चार धातुओं से तैयार किया गया है। सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत जस्ता और 5 प्रतिशत निकल का मिश्रण है। सिक्कों और करंसी नोटों का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुनावत के अनुसार 100 रूपए का यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएगा। अनावरण होने के कुछ समय बाद से कोलकाता टकसाल की ओर से इस सिक्के का विक्रय किया जाएगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के 100 रूपए के सिक्के की अनुमानित कीमत 2500 रूपए के आसपास होगी। वित्त मंत्रालय इस सिक्के को जारी करने के लिए 4 जून 2019 को अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर चुका है। पहली बार राजघराने की महिला की स्मृति में सिक्का भारत सरकार कई अवसरों पर सिक्के जारी करती रहती है। महात्मा गांधी, ज्वाहर लाल नेहरू, विक्रम सारा भाई जैसी महान हस्तियों पर स्मारक सिक्के पूर्व में निकल चुके हैं, लेकिन किसी राजघराने से संबंधित महिला पर पहली बार सिक्का जारी हो रहा है। यह स्मारक सिक्के कभी भी आमजन के लिए प्रचलन में नहीं आए। टकसाल इन्हें अंकित मूल्य से कई गुना अधिक प्रीमियम मूल्य पर संग्रह वस्तु की तरह विक्री करती हैं। अभिभूत यशोधरा राजे ने प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 100 रूपये के स्मारक सिक्के के 12 अक्टूबर को विमोचन की खबर सुनकर उनकी सुपुत्री प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अभिभूत हैं। इस सिक्के का अनावरण राजमाता साहब की 100वीं जयंती पर किया जा रहा है। इस पर यशोधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि उदार है आपका हृदय, ऐतिहासिक परक से भरी है आपकी दृष्टि। मेरी मां श्रीमंत राजमाता सिंधिया की स्मृति में 100 रूपए के सिक्के का वर्चुअल अनावरण 12 अक्टूबर को उनकी 100वीं जयंती पर करने जा रहे हैं। अभिभूत हूं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपने जन और जनसंघ दोनों की भावनाओं का सम्मान किया। हार्दिक आभार! राजमाता साहब के सिक्के के विमोचन में शामिल होंगी यशोधरा राजे 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्वालियर अम्मा महाराज की छत्री पर भजनों के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे अम्मा महाराज की छत्री पर ही उनकी प्रतिमा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजमाता साहब की सुपुत्री यशोधरा राजे सिंधिया 100 रूपए के सिक्के के विमोचन कार्यक्रम में ऑनलाईन रूप से सम्मलित होंगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती की स्मृति में 100 रूपए के सिक्के का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।