प्रज्ञा ठाकुर से मिले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह

प्रज्ञा ठाकुर से मिले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह
भोपाल । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह गुरुवार सुबह 7बजे भोपाल पहुंचे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती सिंह चौहान के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। राजा राजेंद्र सिंह ने इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों से संगठनात्मक विचार-विमर्श किया। संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद महासभा अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह सुबह 9 बजे भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से शिष्टाचार भेंट करने उनके निवास पहुँचे। उनके साथ क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती सिंह चौहान व महासभा के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख/राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठा. सर्वेन्द्र सिंह चौहान व दामोदर सिंह मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।