मप्र में कृषि क्षेत्र के लिए नई कृषि नीति बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री

मप्र में कृषि क्षेत्र के लिए नई कृषि नीति बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री
neeraj sharma भिंड, प्रदेश में कुल 35 लाख किसानों में से हमने 19 लाख किसानों का कर्जा माफकर  दिया है, शेष किसानों के कर्जा माफ करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी , उन्होंने कहा कि गत 15 सालों में जितने उद्योग लगे नहीं उतने उजड़े गए। कृषि क्षेत्र के लिए  नई कृषि नीति बनाई जाएगी। आज का नौजवान इंटरनेट से जुड़ा है। आज का नौजवान ठेका या कमीशन नहीं चाहता। काम चाहता है। नौजवानों को कैसे रोजगार मिलेगा यह चुनौती है हमारे सामने। विश्वास से निवेश आता है। पहले की भाजपा सरकार घोषणा की सरकार थी अब भाजपा आलोचना की पार्टी बन गयी है। उनके हाथ नहीं चलते बस मुंह चलता है। मुक्त बाजार प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थानीय  सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा आयोजित राखी मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह, महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी व खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित मेहगांव विधायक ओ पी एस भदौरिया गोवत विधायक रणवीर जाटव सहित कई विधायक मन्चासीन रहे। कार्यक्रम को  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहेपूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह कुशवाह, मंत्री गोविंद सिंह इमरती देवी व प्रदुमन तोमर व विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद श्री कमलनाथ प्रसिद्ध जैन संत विशुद्ध सागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद भी लिया। यहां हम बता दें कि स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह व  द्वारा आयोजित राखी मिलन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा सांसद डॉक्टर राम लखन सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजूलता के द्वारा किया गया। गोहद विधायक रणवीर जाटव के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीपैड से उतरने के बाद सबसे पहले पहुंचे और उन्होंने वहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदेश में हमारे सामने बड़ी बड़ी चुनौतियां हैं जनता के विश्वास और प्यार से क्रांति और शांति आएगी। यहां पर सभी मंत्री व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश दुबे वर्तमान अध्यक्ष जय श्री राम बघेल , कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया, रामप्रकाश यादव,सरोज जोशी, रामप्रकाश यादव, रेखा भदौरिया, जगदीश शर्मा, राहुल भदौरिया गणमान्य जन मौजूद रहे.